Moto G05: टेक मार्केट में गदर मचाने आया मोटरोला का ये जबरदस्त स्मार्टफोन! Oppo Vivo की होगी छुट्टी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मोटोरोला का नया सस्ता 4G स्मार्टफोन ‘Moto G05’ भारत में लॉन्च हो गया है। 6.67 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले वाले मोटो जी05 में 4GB रैम है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, 5,200mAh की बैटरी जैसी खूबियां हैं। 8 MP का सेल्फी कैमरा है। फोन को दिसंबर में ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब यह भारत आ गया है। मोटोरोला जी05 में मीडियाटेक का हीलियो G81 प्रोसेसर है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स।

भारत में मोटो जी05 की कीमत, उपलब्धता

भारत में मोटो जी05 की कीमत 6,999 रुपये है। यह एक ही वेरियंट 4GB+64GB में आता है। इस फोन को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को फॉरेस्ट ग्रीन और पाम रेड कलर ऑप्शन में लाया गया है।

मोटो जी05 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

मोटो जी05 में 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले एलसीडी है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज, ब्राइटनेस 1 हजार निट्स है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर है। इसके साथ 4GB LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर आता है, जिसमें Hello UI की लेयर है।

Moto G05 में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसे धूल और छींटों से बचाने के लिए IP52 रेटिंग मिली है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं।

Moto G05 में 5,200mAh की बैटरी है। यह 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, FM रेडियो, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-C पोर्ट जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment