GST News : अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस किए हुए हैं तो आप सभी लोगों के लिए बहुत ही बड़ी खबर है। ऐसे में यह खबर को अंत तक पढ़ना आप सभी लोगों को बहुत ही जरूरी हो जाता है। क्योंकि अगर आप इस खबर को अंत तक नहीं पढ़ते हैं तो आपको पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में आईए जानते हैं नीचे की लेख में पूरी जानकारी विस्तार से।
GST News : जीएसटी रिटर्न की तारीख बढ़ी
आप सभी को बता दें कि दिसंबर महीने के लिए GSTR 01 रिटर्न में दाखिला करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 13 जनवरी 2025 कर दिए गए हैं। वही अक्टूबर से दिसंबर तिमाही रिटर्न GSTR 01 को 15 जनवरी तक दाखिला करवा सकेंगे। वहीं GSTR 3B दाखिला कराने की भी आखिरी तारीख बढ़कर 24 से 26 जनवरी तक कर दिए गए हैं। बता दें कि यह तारीख बढ़ाने का फैसला साइट में आई खराबी के चलते लिए गए हैं।
GST News : मीडिया रिपोर्टर का कहना है कि अन्य जीएसटी रिटर्न की तारीख में भी किया जा सकता है बदलाव
जानिए GSTR- 1 रिटर्न किसके लिए और क्यों जरूरी है
GSTR- 1 रिटर्न वस्तु और सेवा कर (GST) के तहत एक महीने या तिमाही आधार पर भरे जाने वाले रिटर्न होते हैं। ऐसे में यह रिटर्न जीएसटी रजिस्टर्ड व्यक्तियों या बिजनेसमैन के लिए बहुत ही जरूरी होता है। जो आउटवार्ड सप्लाई यानी अपने द्वारा बेचे गए सामान और सेवाओं की डिटेल देते है।
वही जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाले बिजनेस – GSTR – 1 उन सभी लोगों के लिए या व्यवसाययों के लिए जरूरी है। जो जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड है। बता दें कि यह उनके द्वारा बेचे गए सामान या सेवाओं का रिकॉर्ड जारी करते हैं।
बता दें की बिक्री करने वाले व्यक्ति/ बिजनेस – अगर आप सामान या सेवाएं बेचते हैं तो आपको अपनी आउटवार्ड सप्लाई का विवरण GSTR- 1 में देने होंगे। वहीं इसमें व्यापार से व्यापार ( B2B) और व्यापार – से- उपभोक्ता (B2C) लेनदेन शामिल होते हैं।
GST News
रेगुलर टैक्सपेयर्स – बता दें कि वे व्यवसाय जो समय-समय पर जीएसटी योजना के तहत आते हैं। उनके लिए यह रिटर्न दाखिला करना बहुत ही अनिवार्य है।
तिमाही रिटर्न भरने वाले ( QRMP योजना) : जिन व्यवसायों की कुल वार्षिक टर्नओवर 5 करोड रुपए तक का है। और जिन्होंने QRMP योजना ( Quarterly Return Monthly Payment) को अपनाया है। उन्हें GSTR – 1 तिमाही आधार पर भरने होंगे।
जानिए GSTR- 1 क्यों जरूरी है
बता दें कि इनपुट टैक्स क्रेडिट – ( ITC) – GSTR – 1 में दिए गए जानकारी खरीदारों के GSTR – 2A में दिखाई देते हैं। जो उन्हें ITC क्लेम करने में सहायता करते हैं।
पारदर्शिता – बता दे कि यह रिटर्न सरकार को यह सुनिश्चित करने में सहायता करते हैं कि सभी लेनदेन सही तरीके से रिपोर्ट किए गए हैं। वही GSTR – 1 के माध्यम से सरकार को जीएसटी संग्रह का सटीक डाटा मिलते है।