MP के किसानों के खाते में आएगी इस योजना की राशि, सीएम मोहन यादव देंगे सौगात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के किसानों को “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी किश्त भी वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन देवास जिले के सोनकक्षा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में तीसरी किश्त के रूप में 6 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

राज्य सरकार के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल ने 10 फरवरी को जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संभागायुक्त मनोज खत्री ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को इस दिन जिला एवं विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों में सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम का प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से करने को कहा है।

उन्होंने जिले की ग्राम पंचायतों में भी ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम को राज्य स्तर से जारी वेबकास्ट लिंक (https://webcast.gov.in/mp/cmevents) के माध्यम से देखा और सुना जा सकता है।

किसानों को सिखाई गईं उन्नत खेती की बारीकियां

ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों से आए 40 प्रगतिशील किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीक और खेती से आय दोगुनी करने की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान के साथ ही किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इफको द्वारा मेला रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रबंधक विपणन इफको भोपाल डॉ. ओम शरण तिवारी भी शामिल हुए।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार डॉ. वाईपी सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों संभागों के किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक और आधुनिक खेती में समन्वय कर लाभ का धंधा बनाने का आह्वान भी किया।

कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.एस. कुशवाह ने भी आधुनिक खेती के तरीके बताए। उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. शाक्यवार ने किसानों को नैनो खाद का उपयोग करने की सलाह दी। डॉ. ओम शरण तिवारी ने नैनो खाद के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. एस.एस. कुशवाह ने किसानों को खेती में आय दोगुनी करने के तरीके बताए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment