UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जल्द हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आयोग 10 फरवरी से फिजिकल टेस्ट के लिए बुला सकता है।
हालांकि आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर सही तिथि की जानकारी लेते रहें, ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी।
नवंबर में आयोग ने जारी किया था रिजल्ट 60244 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट आयोग ने 21 नवंबर 2024 को जारी किया था।
पास हुए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लगभग हो चुका है। अब उन्हें जल्द ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
यूपी पुलिस परीक्षा में कट ऑफ क्या रहा।
सामान्य वर्ग के पुरुषों की मेरिट- 214
– सामान्य महिलाओं की मेरिट- 203
– ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की मेरिट- 198
– महिलाओं की मेरिट- 189
– अनुसूचित जाति की मेरिट- 178
– अनुसूचित जनजाति की मेरिट- 146
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आयोग 10 फरवरी से फिजिकल टेस्ट के लिए बुला सकता है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर सही तिथि की जानकारी लेते रहें,