UP News: मुजफ्फरनगर की पैरा एथलीट प्रीति पाल को अर्जुन पुरस्कार के बाद प्रदेश में महिला खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में उन्हें सम्मानित करेंगे। खेल मंत्रालय ने 17 जनवरी को ही प्रीति पाल को अर्जुन पुरस्कार दिया है।
अब उनका चयन लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए भी हुआ है। सूचना मिलने पर परिजनों ने जश्न मनाया। दूध की डेयरी चलाने वाले पिता अनिल पाल ने पुरस्कार मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद खुश है। खेलों में दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार मिलना खुशी की बात है। मां गृहिणी बालेश देवी ने खुशी जताई।
इन प्रतियोगिताओं में जीते दो पदक पैरा एथलीट प्रीति पाल ने पेरिस पैरालिंपिक में महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा 30.01 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 100 मीटर टी35 वर्ग में कांस्य पदक जीता।
जानिए क्या है T35
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस जैसे विकार वाले खिलाड़ी T35 में भाग लेते हैं। ओलंपिक खेलों में इन खिलाड़ियों के लिए T35 श्रेणी निर्धारत की गई है।
ये है प्रीति पाल का परिवार
एथलीट प्रीति पाल के पिता अनिल पाल हाशमपुरा गांव में दूध की डेयरी चलाते हैं। मां बालेश देवी गृहिणी हैं। इसके अलावा बहन नेहा पाल, भाई अनिकेत और विवेक पाल हैं। महिला खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में उन्हें सम्मानित करेंगे। खेल मंत्रालय ने 17 जनवरी को ही प्रीति पाल को अर्जुन पुरस्कार दिया है।अब उनका चयन लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए भी हुआ है।
सूचना मिलने पर परिजनों ने जश्न मनाया। दूध की डेयरी चलाने वाले पिता अनिल पाल ने पुरस्कार मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद खुश है। महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा 30.01 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 100 मीटर टी35 वर्ग में कांस्य पदक जीता।