UP News: UP के सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर! छुट्टी लेने के लिए करना होगा ये काम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP News: राज्य कर्मचारियों को अब अवकाश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन मानव संपदा पोर्टल के जरिए किया जाएगा। एक फरवरी से यह व्यवस्था सख्ती से लागू होने जा रही है। जल्द ही मुख्य सचिव के स्तर से इसका आदेश जारी होने की उम्मीद है। साथ ही सेवा संबंधी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी करना अनिवार्य होगा।

इससे पहले भी सरकार कई बार राज्य कर्मचारियों को अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल के जरिए ही आवेदन करने के निर्देश दे चुकी है। इसमें चाइल्ड केयर लीव भी शामिल है। तबादले पर नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने और पुराने स्थान से कार्यभार छोड़ने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी करने को कहा गया है।

अब अवकाश के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा

सेवा पुस्तिका को भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई विभागों के कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सरकार अवकाश की ऑफलाइन व्यवस्था खत्म करने जा रही है। यानी अब कर्मचारियों को अवकाश के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आदेश का पालन न करने पर सजा का भी प्रावधान होगा।

बुजुर्गों को आवास के लिए 30 हजार रुपये अतिरिक्त देगी राज्य सरकार

प्रधानमंत्री आवास योजना-2 शहरी के तहत राज्य सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और परित्यक्ता महिलाओं को भी बड़ी राहत देगी। अब मध्यम आय वर्ग को पात्रता में शामिल कर अनुदान के अलावा बुजुर्गों को 30 हजार रुपये, परित्यक्ता महिलाओं और विधवाओं को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। नगर विकास विभाग के संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है।

यह आवेदन मानव संपदा पोर्टल के जरिए किया जाएगा। एक फरवरी से यह व्यवस्था सख्ती से लागू होने जा रही है। जल्द ही मुख्य सचिव के स्तर से इसका आदेश जारी होने की उम्मीद है। साथ ही सेवा संबंधी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी करना अनिवार्य होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment