UP News: यूपी और MP के बीच बनेगा एक और लिंक रोड! इस नदी पर बनेगा फोर लेन पुल, जानें अभी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP News: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस पुल पर मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर तार से चलने वाला पुल बनाने का काम जल्द शुरू होगा। पुल बनने से एमपी और यूपी के बीच आवागमन सुगम होगा और इससे जुड़े जिलों में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि पुराना पुल बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है और यहां यातायात बंद हो जाता है। एमपी द्वारा स्वीकृत अटल प्रोग्रेस-वे इस पुल के जरिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ जाएगा। यह पुल 24 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

यह पुल भिंड मध्य प्रदेश को इटावा उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा। पुल बनने से यूपी और एमपी के बीच संपर्क मजबूत होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। पुल का निर्माण जनवरी के अंत तक शुरू हो जाएगा। तीन साल पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुल और यमुना नदी पुल से चंबल नदी तक फोर लेन सड़क और नए पुल के निर्माण के लिए 296 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। पुल निर्माण का कार्य दिल्ली की एएससी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी कर रही है।

बाद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर होगा निर्माण

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मुकेश ठाकुर के अनुसार हैंगिंग ब्रिज मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर बनाया जाना है। पुल पर आवागमन के लिए चार लेन होंगी। इसकी चौड़ाई 14 मीटर और लंबाई 594 मीटर होगी। पुल की ऊंचाई पुराने पुल से 122 मीटर अधिक यानी 130 मीटर से अधिक होगी। इस पुल का मुख्य स्पान केबल से बनेगा। इसमें कंक्रीट, स्टील, प्रीकास्ट सेगमेंट का उपयोग किया गया है।

296 करोड़ की स्वीकृति

बरही-उदी के बीच चंबल नदी पर वर्ष 1975 में पुल का निर्माण हुआ था। 50 साल पुराना यह पुल 15 साल में 22 बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। तीन साल पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुल और यमुना नदी पुल से चंबल नदी तक फोरलेन सड़क और नए पुल के निर्माण के लिए 296 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। पुल बनाने का काम दिल्ली की एएससी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी कर रही है। टेंडर प्रक्रिया के बाद 2022 में जब कंपनी ने पुल निर्माण के लिए मिट्टी की जांच शुरू की तो घड़ियाल अभ्यारण्य ने इस पर रोक लगा दी। 31 जुलाई को वन विभाग और चंबल अभ्यारण्य से अनुमति मिलने के बाद कंपनी ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

यमुना नदी से पुल तक बनेगी फोरलेन सड़क

यमुना नदी पुल से चंबल पुल तक सड़क की लंबाई 8.1 किलोमीटर है। इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। बीच में डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। चंबल पुल और फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 296 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। 130 करोड़ की लागत से पुल और 166 करोड़ की लागत से हाईवे बनेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment