UP Board admit card: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए स्कूलों की ओर से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड अपनी वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
सबसे पहले अभ्यर्थी UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
डाउनलोड इंपोर्टेंट इंफॉर्मेशन सेक्शन को खोजने के लिए लेख में नीचे स्क्रॉल करें।
UPMSP एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां ‘यूजर आईडी’ और ‘पासवर्ड’ डालें।
UP बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 एक्सेस करने के लिए लॉगिन फॉर्म सबमिट करें।
UP बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
इस बार 54.32 लाख छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा: आपको बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 54 लाख 32 हजार 519 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 27 लाख 41 हजार 674 ने 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 26 लाख 90 हजार 845 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थियों और 10वीं 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। तो हम आपके लिए नए-नए अपडेट लेट रहते हैं इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं। कि आप हमारे साथ बने रहे ताकि आपको उत्तर प्रदेश बोर्ड की हर छोटी बड़ी अपडेट अपने स्मार्टफोन पर पाए रहे इसलिए आप हमारे साथ बनेरहे।