UP Board Admit card 2025: UP बोर्ड कभी भी जारी कर सकता है हाईस्कूल का एडमिट कार्ड, जल्द जानें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Board Admit card 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल यूपी बोर्ड की ओर से 31 जनवरी को एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 54,38,597 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू की जाएंगी। आखिरी पेपर होली से पहले 12 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। 10वीं का पहला पेपर हिंदी प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट का पहला पेपर सैन्य विज्ञान विषय पर आयोजित किया जाएगा।

खुद नहीं कर पाएंगे डाउनलोड

आपको बता दें कि छात्रों के एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा ही स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे। ऐसे में छात्र जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, वहां जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। छात्र खुद वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

क्या होगा परीक्षा का समय

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगा, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। पिछले साल यूपी बोर्ड की ओर से 31 जनवरी को एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 54,38,597 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment