क्या इस कीमत पर भारत में लॉन्च होगा OnePlus 13? सामने आई नई जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

OnePlus 13:वनप्लस 13 भारत में 7 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन है और चीन में पहले से ही उपलब्ध है। वहीं, भारत में यह अमेजन के जरिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही वनप्लस 13आर भी कम कीमत में आएगा। जिसे हाल ही में चीन में आए वनप्लस ऐस 5 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों मॉडल आने में कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले एक नई लीक में कीमत और वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

वनप्लस 13, 13आर कीमत, मेमोरी वेरिएंट (लीक)

टिपस्टर योगेश बरार के मुताबिक, भारत में वनप्लस 13 की कीमत 67,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है। कुछ अन्य टिप्सटर भी इसे सही मान रहे हैं।

भारत में वनप्लस 12 की कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 64,999 रुपये से शुरू होती है।

वनप्लस 13 के दो वेरिएंट में आने की बात कही जा रही है। इनमें संभवतः 12GB+256GB और 16GB+512GB विकल्प शामिल हो सकते हैं। पिछला मॉडल वनप्लस 12 भी इन्हीं दो विकल्पों में आया था।

जहां तक 13R की बात है, बरार ने कोई कीमत का अनुमान नहीं लगाया है, लेकिन उनका दावा है कि फोन केवल एक ही वेरिएंट 12+256GB में आ सकता है। जबकि पिछला मॉडल वनप्लस 12R भारत में और भी विकल्पों में उपलब्ध है।

वनप्लस ऐस5, जिसे 13R के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है। चीन में इसकी कीमत 12+256GB मॉडल के लिए 2,299 युआन (लगभग 26,900 रुपये) से शुरू होती है।

रंगों की बात करें तो वनप्लस 13 मिडनाइट ओशन, ब्लैक एक्लिप्स और आर्कटिक डॉन जैसे तीन ऑप्शन में आ सकता है और वनप्लस 13R नेबुला नोयर और एस्ट्रल ट्रेल जैसे दो ऑप्शन में आ सकता है।

वनप्लस 13 सीरीज की जानकारी (पुष्टि)

वनप्लस 13 में ब्रांड अब तक का सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट देगा।

वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप को शानदार IP69 इंग्रेस रेटिंग दी जाएगी।

मोबाइल में दमदार 6,000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

वनप्लस 13 ऑक्सीजनओएस 15, क्लियर बर्स्ट फोटोग्राफी फीचर और माइक्रो-फाइबर वेगन लेदर फिनिश से लैस होगा।

वनप्लस 13आर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, 6,000mAh की बैटरी और ऑक्सीजनओएस 15 मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment