CIBIL Score : एक बार CIBIL स्कोर खराब होने पर इतने सालों में होगा ठीक, फटाफट जानें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CIBIL Score आपके वित्तीय इतिहास को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि आपके पिछले लोन का रीपेमेंट इतिहास कैसा रहा है। अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो बैंक आपके CIBIL स्कोर के आधार पर ही आपको लोन देगा। अच्छा CIBIL स्कोर आपके लोन की मंजूरी को आसान बना सकता है। वहीं, खराब CIBIL स्कोर होने पर आपको बैंक से लोन लेने में दिक्कत होगी। साथ ही आपको बहुत ज्यादा ब्याज दर पर लोन भी मिलेगा। इसके अलावा CIBIL Score आपके क्रेडिट कार्ड के इतिहास को भी दर्शाता है। ऐसे में अच्छे CIBIL स्कोर के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का सही तरीके से इस्तेमाल करना भी जरूरी है।

अगर आपका CIBIL स्कोर खराब है और आप इसे सुधारना चाहते हैं तो आपके मन में यह सवाल भी आता होगा कि आप कितने समय में अपना CIBIL स्कोर कैसे सुधार सकते हैं। आज हम आपको CIBIL स्कोर से जुड़ी कुछ ऐसी ही अहम बातों के बारे में बताएंगे।

सिबिल स्कोर सुधारने में कितना समय लगता है?

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है और आप इसे सुधारना चाहते हैं तो आपको कुछ समय देना होगा। खराब सिबिल स्कोर को एक या दो दिन में सुधारा नहीं जा सकता। इसके लिए आपको कम से कम 6 महीने या 1 साल का समय देना होगा। इस समय में आपको अपने सभी बिल और EMI समय पर चुकाने होंगे। आपको अपना लोन जल्दी चुकाना होगा। वहीं, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय भी आपको सावधान रहना होगा। क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर चुकाएं। बिल का भुगतान देर से करने से बचें। ऐसा करके आप 6 महीने या 1 साल में अपना सिबिल स्कोर सुधार सकते हैं।

सिबिल स्कोर कितना खराब होता है?

अगर आपका सिबिल स्कोर 300 से 550 के बीच है तो आपका सिबिल स्कोर खराब माना जाएगा। वहीं, 550 से ऊपर का सिबिल स्कोर औसत माना जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 750 से ऊपर है तो आपका सिबिल स्कोर अच्छा माना जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment