MP Teacher Bharti: मध्य प्रदेश में शिक्षक पदों पर बड़ी भर्ती होने जा रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 10,000 से अधिक शिक्षक पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा 20 मार्च 2025 से शुरू होगी।
क्या है योग्यता?
इस शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रतिशत के साथ माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018/2023 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और शिक्षाशास्त्र में एक वर्षीय बी.एड डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
इसी तरह, 12वीं के साथ चार वर्षीय बी.एड इन एलीमेंट्री पेडागॉजी, बी.ए. बी.एड/बी.एससी. बी.एड या बी.ए. एड/बी.एससी एड या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। अन्य विषयों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित की गई है:
अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
मप्र की मूल निवासी अनारक्षित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।
कितना वेतन मिलेगा?
इन पदों पर अभ्यर्थियों का न्यूनतम वेतन 25,300 रुपये से लेकर 32,800 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (डीए) अलग से दिया जाएगा, जो समय-समय पर सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा