MP News: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने विदेशी निवेशकों के लिए कई योजनाओं का पिटारा खोल दिया है। सीएम ने मध्य प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, सब्सिडी, कम कीमत पर औद्योगिक जमीन उपलब्ध कराने जैसे कई ऐसे वादे किए हैं, जिससे मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ने की संभावना है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान पहुंचे हैं। वे जापान में लगातार बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं। इस दौरान वे उनके बीच कई अहम बातें भी रख रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अच्छी है
विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों का जाल, बिजली, कम कीमत पर जमीन आदि मध्य प्रदेश की मुख्य सुविधाएं हैं जो उद्योगपतियों को आकर्षित कर रही हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक मध्य प्रदेश में पर्याप्त औद्योगिक भूमि बैंक है। यहां उद्योगपतियों को कम कीमत पर जमीन उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके अलावा सरकार की ओर से कंपनियों को 40 फीसदी तक सब्सिडी भी दी जा रही है। मैनपावर को लेकर सरकार का वादा सरकार का दावा है कि मध्य प्रदेश में मैनपावर की कोई कमी नहीं है।
यहां विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है। मध्य प्रदेश में व्यापार करना भी बहुत आसान है और सप्लाई चेन भी यहाँ से बेहतर तरीके से काम करती है। मध्य प्रदेश अंतरराष्ट्रीय मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों का गढ़ बनता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के लिए मध्य प्रदेश से सीधी सुविधा है। सरकार भी राज्य को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी बता रही है।
सीएम ने मध्य प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, सब्सिडी, कम कीमत पर औद्योगिक जमीन उपलब्ध कराने जैसे कई ऐसे वादे किए हैं, जिससे मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ने की संभावना है। वे जापान में लगातार बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं। इस दौरान वे उनके बीच कई अहम बातें भी रख रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अच्छी है