MP News: मध्य प्रदेश के किसानों को मोहन यादव सरकार ने दी सौगात, मिलेंगे 4000 रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धान उत्पादन पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह राशि इसी महीने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस महीने प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी किसानों को कई सौगात दी गई हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन पर 2600 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया।

किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पात्र धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के संकल्प पत्र के अनुसार जनकल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय लगातार लिए जा रहे हैं।

किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केन बेतवा नदी लिंक परियोजना भी शुरू की गई है। इस परियोजना से किसानों के कृषि उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं प्रदेश की समृद्धि में महत्वपूर्ण होंगी।

उन्होंने धान उत्पादन पर अनुदान देने के लिए प्रदेश के किसानों को बधाई भी दी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों को 175 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मूल्य समर्थन योजना के तहत वर्ष 2024 में 6.69 लाख किसानों ने 12.2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान का उत्पादन किया था।

मुख्यमंत्री कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को 4000 रुपए प्रति हेक्टेयर का लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश के किसानों को 488 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों को 175 रुपए प्रति क्विंटल की बोनस राशि के अतिरिक्त 2425 रुपए का समर्थन मूल्य भी मिलेगा। गेहूं उत्पादन के लिए प्रति क्विंटल 2600 रुपए दिए जाएंगे। इस वर्ष प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होगा। राज्य के किसानों को 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में लगभग 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment