MP New Airport News : इंडिगो एयरलाइंस ने राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए सीधी 78 सीटर फ्लाइट सेवा शुरू की है। फ्लाइट संख्या 6E 7463 भोपाल जबलपुर हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5:50 बजे भोपाल से रवाना होगी और शाम 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह फ्लाइट संख्या 6E 7464 जबलपुर भोपाल फ्लाइट शाम 7:15 बजे जबलपुर से रवाना होगी और रात 8:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। शुरुआती दौर में इस फ्लाइट का किराया 2499 रुपए प्रति यात्री तय किया गया है।
इस फ्लाइट (Bhopal Jabalpur Flight) की बुकिंग अगले 15 दिनों तक जारी रहेगी। इसके बाद इसे आगे संचालित करने पर फैसला लिया जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने शनिवार से शुरू हुई भोपाल, जबलपुर फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत कर सेवा का शुभारंभ किया पहले दिन 78 सीटर विमान से भोपाल पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 31 रही, जबलपुर से भोपाल आने वालों की संख्या 65 रही।
फरवरी में 1 लाख 47 हजार यात्रियों की आवाजाही
फरवरी माह में भोपाल एयरपोर्ट पर 146763 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन ने फरवरी माह के आंकड़े जारी कर स्पष्ट किया कि गत फरवरी माह में 521 विमान आए और इतने ही विमान वापस लौटे। इसके अलावा भोपाल से विभिन्न शहरों के लिए 75855 यात्री रवाना हुए। अन्य शहरों से भोपाल आने वाले यात्रियों की संख्या 70908 दर्ज की गई है।
बुकिंग अगले 15 दिनों तक जारी रहेगी। इसके बाद इसे आगे संचालित करने पर फैसला लिया जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने शनिवार से शुरू हुई भोपाल, जबलपुर फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत कर सेवा का शुभारंभ किया पहले दिन 78 सीटर विमान से भोपाल पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 31 रही, जबलपुर से भोपाल आने वालों की संख्या 65 रही।
फ्लाइट संख्या 6E 7463 भोपाल जबलपुर हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5:50 बजे भोपाल से रवाना होगी और शाम 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह फ्लाइट संख्या 6E 7464 जबलपुर भोपाल फ्लाइट शाम 7:15 बजे जबलपुर से रवाना होगी और रात 8:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। शुरुआती दौर में इस फ्लाइट का किराया 2499 रुपए प्रति यात्री तय किया गया है।