8th Pay Commission: भारत सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही आठवें वेतन आयोग के लिए चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इसका सीधा फायदा देश के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशन धारकों को मिलेगा।
आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी आसमान छूएगी। आठवें वेतन आयोग के बाद न्यूनतम सैलरी में करीब 38 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, यह करीब 46,620 रुपए होगी। आठवें वेतन आयोग का असर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों पर भी पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी होगा फायदा
मध्य प्रदेश में कुल 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि 4.5 लाख पेंशनर्स हैं। केंद्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद इन कर्मचारियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
अब इनके वेतन में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश में इस समय 239 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद इसमें काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिससे कर्मचारियों के वेतन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।
आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा? आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक है। यानी आठवां वेतन वर्ष 2026 से लागू होना है। इसलिए सरकार जल्द ही इसके लिए एक चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति करेगी। इसके बाद वह अपनी सिफारिशें केंद्र को भेजेगी।
आठवां वेतन आयोग वर्ष 2026 में लागू होगा। केंद्र में आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद इसे बाकी राज्य सरकारों के साथ मध्य प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद इसे राज्यों में लागू करने में थोड़ा समय लगता है। अगर अनुमान की बात करें तो केंद्र में लागू होने के बाद करीब 5 से 6 महीने बाद इसे मध्य प्रदेश में भी लागू किया जा सकता है।