MP के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इस विभाग में निकली बंपर भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Bharti: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में दो नई भर्तियां निकली हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर इन भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने वाली है। एमपी की यह भर्ती ग्रुप-1, सबग्रुप-3 और ग्रुप 1, सबग्रुप-1 और ग्रुप 2 और सबग्रुप-1 के लिए है। जिसमें योग्य उम्मीदवार दी गई तारीख से फॉर्म भर सकेंगे।

MPESB जॉब्स 2025: रिक्तियों का विवरण

एमपी ग्रुप 1, सबग्रुप-3 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। जिसकी अंतिम तिथि 6 मार्च है। वहीं, उम्मीदवार 20 फरवरी से 11 मार्च तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। ग्रुप 1 सबग्रुप 1 और ग्रुप 2 सबग्रुप के लिए 1 मार्च से 15 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिसमें 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इन दोनों भर्तियों की परीक्षा तिथियों का भी नोटिफिकेशन में उल्लेख किया गया है।

MPESB ग्रुप सब ग्रुप परीक्षा 2025: कब है?

नोटिफिकेशन में दोनों भर्तियों की परीक्षा तिथियों का भी उल्लेख किया गया है।

ग्रुप 1 सबग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा – 15 अप्रैल 2025 से शुरू।

यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7 से 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। वहीं, आंसर की मार्किंग का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 1 से 2 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। वहीं, आंसर की मार्किंग के लिए दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक का समय दिया जाएगा।

एमपी सरकारी भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

इन दोनों भर्तियों में आवेदन शुल्क एक समान है। आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। ऑनलाइन कियोस्क शुल्क 60 रुपए और सिटीजन यूजर के तौर पर लॉगइन कर पोर्टल पर फॉर्म भरने का शुल्क 20 रुपए है। इन दोनों भर्तियों में योग्यता, आयु सीमा और अन्य संबंधित जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताई जाएगी। जिसे जल्द ही विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment