LPG Gas Cylinder Price : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में आज गिरावट देखने को मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी की तरफ से आज मोदी सरकार का 14वाँ बजट पेश होने वाला है। और इससे पहले ही गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट हुई है। आईए देखते हैं गैस सिलेंडर के दामों में कितना सस्ता हुआ है।
LPG Gas Cylinder Price
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का 14वां बजट पेश करने वाली है। बजट के दौरान कई अन्य चीजों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। फिलहाल बजट के पहले ही गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट देखने को मिली है।
आप सभी को बताने की प्रत्येक महीने 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। इसी अनुसार पूरे महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय होता है। आईए देखते हैं घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम क्या है?
बता दे कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में ₹7 की गिरावट दर्ज की गई है। आज 1 फरवरी 2025 से यह रेट लागू होगा।
Commercial LPG Gas Cylinder Price
आज 1 फरवरी 2025 से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट की गई है। आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर (19KG) पहले के दाम को मुताबिक ₹7 सस्ते मिलेंगे। इसके अलावा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के काम की बात किया जाए तो अगस्त 2024 के बाद Domestic LPG Gas Cylinder के दामों में अभी तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी किए गए ताजा प्राइस के मुताबिक आज से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1797 रुपए होगा, जनवरी 2025 में इसके दाम 1804 रुपए पर बिक रहे थे। इसके अलावा कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1907 रुपए में मिलेंगे।
इसके अलावा मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1749.50 रुपए पर आज से मिलेंगे, जनवरी में यह सिलेंडर 1757 रुपए में मिल रहे थे।
Domestic LPG Gas Cylinder Price : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का प्राइस।
एक बार फिर से एक रेलवे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी प्रकार की कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1 अगस्त 2024 के दाम पर ही मिल रहे हैं। दिल्ली में 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रूपये है। इसके अलावा लखनऊ में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपए है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 829 रुपए है। चेन्नई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपए है। इसके अलावा मुंबई में गैस सिलेंडर 802.50 रुपए है।