Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस सम्मान में हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन में बड़ी वृद्धि की है।
नई पेंशन योजना और सुविधाएं:
1. पेंशन में वृद्धि:
आपातकाल सत्याग्रहियों और उनकी विधवाओं की मासिक पेंशन को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाएगा। हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन भी अब 20,000 रुपये होगी। यह 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी।
2. यात्रा की सुविधा:
- इस योजना के लाभार्थ रियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेगे।
- इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराए में छूट के साथ यात्रा कर पाएंगे।
3. स्वास्थ्य का लाभ:
आयुष्मान भारत योजना के तहत सत्याग्रहियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थियों की संख्या:
हरियाणा में 501 लोकतंत्र सेनानियों और उनकी विधवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इस कदम का उद्देश्य न केवल लोकतंत्र के लिए उनके संघर्ष को पहचान देना है, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष हुआ, उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस संदर्भ में हरियाणा सरकार ने इन सत्याग्रहियों के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की हैं। विशेष रूप से, हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना के तहत 501 लोकतंत्र सेनानियों और उनकी विधवाओं को पेंशन दी जा रही है।
इसके अलावा, इन सेनानियों को हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जबकि वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत सत्याग्रहियों को साल की ₹500000 तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। हरियाणा सरकार का सत्याग्रहियो के लिए ये एक बहुत ही अच्छी पहल है।