Gold Price Today : सोना दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। बता दे की सोना ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच चुका है। सोना खरीदने वाले के होश उड़ रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि सोने का रेट और भी महंगा होगा। आईए जानते हैं अचानक सोना कितने रुपए के करीब पहुंच चुका है? 22 करेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्या है आईए जानते हैं?
Gold Price Today
देश भर में जब से बजट पेश किया गया है तब से सोना का रेट बढ़ता ही चला जा रहा है। दुनिया भर में अनिश्चितता के माहौल के कारण भी लोग सुरक्षित निवेश की तरफ भाग रहे हैं। जिसके वजह से सोने की कीमत पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
बता दे कि आज MCX पर सोने का ताज प्राइस 84399 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से रिकॉर्ड किया गया है जो की अभी तक का सबसे हाई रेट है। इसके अलावा कल दोपहर 12:00 बजे तक 510 रुपए यानी 0.61 फिस्टिक तेजी के साथ सोने का रेट 84307 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
पिछले सत्र में देखा जाए तो यह 83797 पर बंद हुआ थे। इसके बाद आज सोना का नया रेट 84399 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दर्ज किया गया है। चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव 306 पर प्रति तेजी के साथ 96015 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोना और चांदी जैसे सुरक्षित चीजों पर लोग बढ़-चढ़कर निवेश कर रहे हैं। इस हफ्ते सोने की कीमत में अब तक 1800 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमत भी इसी सप्त ₹1400 प्रति किलोग्राम बढ़ा है।
कहां तक जाएगा सोने और चांदी की कीमत
पृथ्वी फाइन मार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन जी की तरफ से बताया गया कि अमेरिका ने चीन पर टैरिफ लगाया है और चीन सरकार ने तुरंत अमेरिकी तारीख पर जवाब भी दिए हैं। बता दे कि मंगलवार को जारी अमेरिकी आर्थिक आंकड़े के भी निराशा जनक था। इससे सोना और चांदी की कीमत में भी तेजी देखा गया। बताया यह भी जा रहा है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण और अमेरिकी व्यापार युद्ध के कारण इसी हफ्ते सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।
इसके अलावा मनोज कुमार जैन जी की तरफ से बताया गया कि MCX पर सोना का समर्थन स्तर 83440 रुपए – 83100 रुपए है और प्रतिरोध स्टार 84050 रुपए है। चांदी का समर्थन स्तर 95000 से लेकर 94400 रूपये है और प्रतिरोध स्टार 96300- 97000 रुपए है। जैन की तरफ से 94400 के स्टॉप लॉस के साथ 95100 के आसपास चांदी खरीदने के सुझाव दिए हैं।
सराफा बाजार में सोना और चांदी का रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में लगातार पांचवें सत्र में तेजी देखी गई। यह ₹500 बढ़कर 85,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर जा टकराया है। पिछले सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोना 85300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
लेकिन इस साल सोना 1 जनवरी के 79390 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 6410 रुपए या 8.07% बढ़कर 85,800 रुपए पर 10 ग्राम हो गए हैं। हालांकि चांदी की कीमत में 5 दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और यह ₹500 के नुकसान से 95,500 प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।