Bihar Jamin Jamabandi : बिहार जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़ना जरूरी, होगा यह फायदा ! जान लीजिए नियम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Jamin Jamabandi: बिहार में जमीन की जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी हो गया है। ऐसा न करने पर अंचल कार्यालय से जमाबंदी को लॉक किया जा सकता है। इससे जमीन से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी। अगर आपकी जमाबंदी अभी तक आधार से लिंक नहीं हुई है तो जल्द ही इसे लिंक करा लें। राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है और बताया है कि जमाबंदी को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया क्या है और इसके क्या फायदे होंगे।

जमाबंदी को आधार से कैसे लिंक करें

अपने नजदीकी राजस्व कर्मचारी या अंचल कार्यालय से संपर्क करें।

अपने साथ आधार कार्ड और जमीन से जुड़े कागजात जैसे जरूरी दस्तावेज जरूर रखें।

आपके दस्तावेजों की जांच करने के बाद अधिकारी आपकी जमाबंदी को आधार से लिंक कर देंगे।

जमाबंदी और आधार लिंकिंग का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

बिहार भूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाएं।

‘चेक आधार/मोबाइल सीडिंग स्टेटस’ के विकल्प पर क्लिक करें।

अपनी जमीन की जानकारी भरकर लिंकिंग स्टेटस चेक करें।

आधारलिंक करने के फायदे

आधार को जमाबंदी से लिंक करने के बाद अगर जमाबंदी में कोई बदलाव होता है तो इसकी जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मोबाइल पर मिल जाएगी।

आधार को जमाबंदी से लिंक करने के बाद अगर आपकी जमाबंदी के खिलाफ कोई म्यूटेशन आवेदन दाखिल होता है तो इसकी जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मोबाइल पर मिल जाएगी।

आधार को जमाबंदी से लिंक करने से आपके आधार का दुरुपयोग नहीं होता।

भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता बढ़ेगी, भूमि संबंधी विवाद कम होंगे और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

भूमि संबंधी दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

राजस्व विभाग की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/LRC पर जाएं और ‘नागरिक सेवाएं’ पर क्लिक करें। यहां से भूमि संबंधी कई सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं। अगर आपने अभी तक अपनी जमाबंदी को आधार से लिंक नहीं किया है तो आज ही नजदीकी अंचल कार्यालय से संपर्क करें और डिजिटल भूमि प्रबंधन में सहयोग करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment