Income Tax : 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में 2025 का बजट पेश करने जा रहे हैं। बता दें कि इसमें करदाताओं को बड़ी राहत की उम्मीदें हैं। वहीं सैलरी बेस्ड और सेवा निवृत पेंशनभोगी सीनियर सिटीजनों की सरकार से आयकर स्लैब को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। वही आयकर में छूट का बड़ा गिफ्ट मोदी सरकार 3.0 खासकर मिडिल क्लास वर्ग को दे सकते हैं। वहीं आगामी बजट में इसकी घोषणा की भी उम्मीद जताए जा रहे हैं। आईए जानते हैं पूरी जानकारी विस्तार से।
Income Tax : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 1 फरवरी 2025 को सदन में 2025 का पेश किया जाएगा बजट
आप सभी को बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025 पेश किए जाएंगे। वहीं इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। बता दें कि इसी बीच टैक्सपेयर्स को जरूरी सुधारो की उम्मीद है। वही खास तौर पर सैलरी बेस्ड और सीनियर सिटीजन को इनकम टैक्स में छूट की भी उम्मीद है।
वही इस आम बजट में कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद किए जा रहे हैं। बता दें कि आयकर रिटर्न की स्लैब में बदलाव सहित कई सुधार इस बजट में संभावित है।
Income Tax : वित्त मंत्री नई टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए उठा सकते हैं कदम
आप सभी को बता दें कि देश में पुरानी और नई दो टैक्स रिजीम उपलब्ध है। वहीं इसके लिए वह आयकर स्लैब की दरो को संशोधित कर सकते हैं। बता दें कि आयकर के विशेषज्ञों की ओर से 20 लाख रुपए से अधिक आय पर 30% की दर करने का सुझाव है। वहीं इससे नई टैक्स रिजीम को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
वशिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष छूट है
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए नए टैक्स रिजीम सभी करदाताओं पर एक समान रूप से लागू होते हैं। ऐसे में अब आयकर के विशेषज्ञों ने 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए अलग से टैक्स स्लैब बनाने की सिफारिश किए गए हैं। वहीं इसमें ज्यादा आय पर कम दर का ब्याज लग सकते है।
स्टैंडर्ड कटौती एक लाख करने की सलाह
सैलरी बेस्ड कर्मचारियों के लिए एक और राहत की सलाह दिए जा रहे हैं। वही कहा जा रहा है कि स्टैंडर्ड कटौती ₹100000 कर दिए जाएं। वही फिलहाल इनकम टैक्स की पुरानी रीजिम स्टैंडर्ड कटौती₹50000 है। वही नई रिजीम में यह 75000 है। जिसको एक लाख करने की सलाह दिए जा रहे हैं।
इस बजट में सोने के आयात शुल्क में हो सकता है बदलाव
बता दें कि इस बजट में सोने के आयात शुल्क में बदलाव हो सकते हैं। वही बदलाव घाटे को नियंत्रित करने के लिए सरकार सोने के आयात शुल्क को बढ़ा भी सकते हैं। वहीं कुछ समय पहले ही आयात शुल्क 15% से कम करके 6% किए गए थे। अब ऐसे में इसको बढाकर व्यापार घाटे को कम करने का प्रयास किया जा सकते हैं।
धारा 80C में बदलाव की संभावनाएं
बता दे कि इस बजट में धारा 80C के के अनुरूप कटौती सीमा में बदलाव का सुझाव दिए गए हैं। वही इसको 1. 5 लाख रुपए से बढ़कर 3.5 लख रुपए करने की सलाह है साथ ही होम लोन इंटरेस्ट की कटौती को भी इस धारा से अलग कर उच्च सीमा देने की मांग किए हैं। वही यह बड़े बदलाव इस बजट में संभावित माने जा रहे हैं।