7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 56% कंफर्म हुआ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, देखें नया अपडेट।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर देखने को मिल रही है। बता दे कि नवंबर 2024 का AICPI इंडेक्स का नंबर आ गया है। अभी तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी कर्मचारी के लिए एक अच्छी खबर देखने को मिल रही है। यह कंफर्म हो गया है कि कर्मचारियों को 56% की दर से नए महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलेगा।

दरअसल आप सभी को बता दे की अक्टूबर 2025 तक DA का स्कोर 55.05% था। लेकिन नवंबर के आंकड़े के अनुसार यह बढ़कर 55.54 प्रतिशत हो गया है। 31 जनवरी 2025 तक का इंतजार है जब दिसंबर महीने के लिए AICPI इंडेक्स का नंबर रिलीज होगा।

इसके बाद ही फाइनल नंबर डिसाइड हो पाएगा। हालांकि अभी तक 56 फ़ीसदी से ज्यादा महंगाई भत्ता असंभव लग रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कर्मचारियों के DA में तीन प्रतिशत का इजाफा होना लगभग तय हो चुका है।

AICPI 2024 Update

नवंबर 2024 का AICPI इंडेक्स 144.5 पॉइंट पर बरकरार रहा है। इसके अलावा अक्टूबर में भी 144.5 पर अंक बरकरारहा है। महंगाई भत्ता के स्कोर में लगभग 0.49 फ़ीसदी का उछाल देखने को मिला है। अक्टूबर 2024 में इंडेक्स के नंबर पर कुल DA 55.05% था। वहीं नवंबर 2024 में DA स्कोर 55.54% था। इस उछाल का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी देखने को मिलेगा। बता दी की दिसंबर 2024 के इंडेक्स का इंतजार है जो अंतिम स्कोर को तय करेगा।

महंगाई भत्ता 56% हो चुका है कंफर्म

बता दे कि महंगाई भत्ता की गणना पिछले 6 महीने की औसत AICPI इंडेक्स के आधार पर तय होता है, लेकिन महंगाई भत्ता का 56 फ़ीसदी तो तय ही माना जा रहा है। क्योंकि नवंबर महीने तक के नंबर को देखा जाए तो इसके आधार पर महंगाई भत्ता 55.54 फ़ीसदी हो चुका है। इस स्थिति में सरकार की तरफ से 56 फ़ीसदी ही माना जाएगा क्योंकि 0.50 के पहले वाले को नीचे की गणना और ज्यादा वाले को ऊपर की गणना से राउंड ऑफ किया जाता है। इसीलिए 56 फ़ीसदी तो तय किया गया है।

56% से ज्यादा होने की उम्मीद है DA

मौजूदा समय में ट्रेडर्स को देखते हुए लगता है कि महंगाई भत्ता तीन फ़ीसदी तक ही बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि इंडेक्स नवंबर तक 144.5 पॉइंट पर है। अगर इसमें सीधे एक पॉइंट भी तेजी आती है तो महंगाई भत्ता का कुल स्कोर 56.16% तक ही पहुंच पाएगा। इसीलिए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 56 फ़ीसदी ही रहेगा।

56% DA का सैलरी पर क्या होगा है असर, जानिए नीचे विस्तार से।

महंगाई भत्ता में अगर एक प्रतिशत की भी बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर अच्छा खासा असर देखने को मिल जाता है।

उदाहरण के लिए समझे : – अगर मूल वेतन 18000 रुपए है, तो 53% DA – पर 9540 रुपए होगा, 56% DA पर 10080 रुपए होगा। इसका फायदा प्रत्येक महीने 540 रुपए देखने को मिलेगा।

अगर मूल वेतन 56100 रुपए है, DA 53% – 29733 रुपया, 56% DA पर 31416 रुपए, इस प्रकार महीने का फायदा 1683 रुपए होने वाला है।

पेंशनर्स के लिए DA का दर समान रहता है। जिसे उनकी मौजूदा पेंशन में ही बढ़ा दिया जाता है।

1 जनवरी 2025 से लागू होने वाला है DA

महंगाई भत्ता का आंकड़ा आने के बाद 1 जनवरी 2025 से इसे लागू कर दिया जाएगा। हालांकि इसका अलार्म मार्च में ही होगा। आमतौर पर होली के आसपास सरकार की तरफ से ऐलान किया जाता है। मौजूदा समय में 1 जुलाई 2024 से 53 फ़ीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है कैबिनेट अप्रूवल के बाद वित्त मंत्रालय की तरफ से इसकी नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment