Realme GT 7 Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। इसे नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ्लैगशिप बताया जा रहा था। अब कंपनी इस सीरीज का बेस वेरिएंट भी पेश कर सकती है। फोन को Realme GT 7 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 7 को लेकर दावा किया गया है कि फोन चीन के अहम सर्टिफिकेशन में नजर आ चुका है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Realme GT 7 कंपनी का अपकमिंग फोन हो सकता है जिसे कथित तौर पर चीन के अहम सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। The TechOutlook की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का एक फोन TENAA पर मॉडल नंबर RMX5090 के साथ नजर आया है। लेकिन लिस्टिंग से इसके मोनिकर की पुष्टि नहीं होती है। जबकि पब्लिकेशन ने अनुमान लगाया है कि यह Realme GT 7 हो सकता है।
Realme GT 7 के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी यहां जिक्र किया गया है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। यह 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में हाई ब्राइटनेस और हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में भी कुछ अहम बातें यहां पता चलती हैं।
फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 4.3GHz है। फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC से लैस हो सकता है। हालांकि, यह सिर्फ कयास है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 8 जीबी रैम, 12 जीबी रैम, 16 जीबी रैम या 24 जीबी रैम तक के वेरिएंट में आ सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1TB का स्पेस ऑप्शन मिल सकता है।
यह फोन रियर में 50MP + 8MP के डुअल कैमरे से लैस हो सकता है। इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा हो सकता है। पावर के लिए फोन 6310mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। फोन में ब्लूटूथ, इंफ्रारेड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे दूसरे फीचर्स भी आ सकते हैं। फोन के बारे में अन्य लीक भी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।