Xiaomi Mix Flip 2 : Xiaomi ने इस साल जुलाई में अपने पहले फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर Xiaomi Mix Flip को मार्केट में उतारा था। वहीं, अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिप मोबाइल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी अगला वेरिएंट बनाने की तैयारी कर रही है। लीक हुई जानकारी की मानें तो Xiaomi Mix Flip 2 पहले वाले मॉडल के मुकाबले चीन में जल्दी आ सकता है। इसके साथ ही इसमें अपग्रेडेड स्पेक्स मिल सकते हैं। आइए आगे डिवाइस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi Mix Flip 2 लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स (लीक)
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि Xiaomi Mix Flip 2 को 2025 की पहली छमाही में ही मार्केट में लाया जा सकता है, वहीं पहली जनरेशन के मॉडल की दमदार बिक्री के चलते अगले मॉडल में भी बड़े अपग्रेड किए जा सकते हैं।
प्रोसेसर : DCS के मुताबिक, Xiaomi Mix Flip 2 मॉडल में Snapdragon 8 Elite चिप हो सकती है। जबकि, पहली जनरेशन के Mix Flip में Snapdragon 8 Gen 3 का इस्तेमाल किया गया था। आपको बता दें, बाजार में आने के बाद यह सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 को टक्कर दे सकता है। क्योंकि, यह बाजार में एकमात्र अन्य स्नैपड्रैगन 8 एलीट-पावर्ड फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन भी बन सकता है।
चार्जिंग और IP रेटिंग : मिक्स फ्लिप 2 वायरलेस चार्जिंग से लैस हो सकता है। पहली पीढ़ी में यह विकल्प उपलब्ध नहीं था। जबकि, मिक्स फ्लिप 2 में पानी और धूल से बचाने के लिए IPX8 रेटिंग आने की उम्मीद है।
डिज़ाइन : Xiaomi Mix Flip 2 अपने पूर्ववर्ती की तुलना में पतला और अधिक बहुमुखी हो सकता है।
बैटरी : चीन में कुछ फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन में लगभग 4,800mAh की बैटरी मिलती है। फ्लैगशिप डिवाइस में बड़ी बैटरी होने के कारण, ऐसा माना जाता है कि मिक्स फ्लिप 2 में 5,000mAh+ की बैटरी हो सकती है।
Xiaomi Mix Flip 2 को GSMA IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर 2505APX7BC और 2505APX7BG के साथ देखा गया था। हालाँकि डेटाबेस में डिवाइस का नाम स्पष्ट नहीं था, लेकिन माना जा रहा है कि ये मॉडल नंबर चीनी और वैश्विक मॉडल के लिए हो सकते हैं। EEC लिस्टिंग ने हाल ही में मिक्स फ्लिप 2 के वैश्विक संस्करण को मंजूरी दी है, जो यूरोपीय बाजार में इसके रिलीज होने का संकेत देता है।