UP News: उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात! 57 गांवों से गुजरेगी नई रेलवे लाइन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP News: उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश में आनंदनगर-घुघली नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत नई रेलवे लाइन 57 गांवों से होकर गुजरेगी। जिसके बाद आसपास की तस्वीर भी बदलने वाली है। इस नई रेलवे लाइन के लिए मुआवजा बांटा जा रहा है। फिलहाल दो अरब से ज्यादा का मुआवजा नहीं बंट पाया है। अभी तक करीब 51 फीसदी मुआवजा बांटा जा सका है।

कुछ जगहों पर अवरोध के कारण दिक्कत आ रही है। प्रस्तावित 100 हेक्टेयर जमीन के लिए अवार्ड राशि चार अरब से ज्यादा घोषित की गई है। पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक काम शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत आनंदनगर से महराजगंज होते हुए घुघली तक कुल 52.70 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस रेलवे लाइन के निर्माण में कुल 67 छोटे-बड़े पुल भी बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

इसमें पहले चरण में सदर तहसील के 29 गांवों की जमीन अधिग्रहण के लिए ली गई है। इसके बदले में प्रभावित 3,897 किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। इस अधिग्रहण में 698 भूखंड प्रभावित हो रहे हैं। इसके स्वामियों को मुआवजा दिया जा रहा है।

लेकिन शहर से सटे महुअवा, तरकुलवा और पिपरदेउरा गांव में कुछ किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा मिला है। अधिकांश किसानों ने अभी तक मुआवजा नहीं लिया है। अशोक पटेल और विनय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बाजार मूल्य के हिसाब से अपनी जमीन खरीदी है। उसके हिसाब से बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है।

अभी तक मुआवजा राशि पाने के लिए भूमि अधिग्रहण विभाग में कोई जरूरी कागजी कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें उचित दर पर मुआवजा नहीं मिल जाता, वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि महुअवा, तरकुलवा और पिपरदेउरा गांव के करीब 55 किसानों ने मुआवजा दर को लेकर आपत्ति जताई है।

इस संबंध में किसानों का कहना है कि उन्हें शहर के बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। वर्तमान में प्रस्तावित दर अपेक्षाकृत कम है। रेलवे और भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए लगातार किसानों से बात कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे किसानों की आपत्तियों को गंभीरता से ले रहे हैं और उनकी समस्याओं पर चर्चा की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment